बुलन्दशहर

एनसीसी व एन एस एस कैडिटों ने निकाली जल बचाओ रैली 

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी प्राचार्य ने दिखाई हरी झंडी 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के एन सी सी व एन एस एस कैडेट्स ने मंगलवार को भू जल संरक्षण रैली निकाल कर ग्रामीणों को पानी बचाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया। रैली को हरी झंडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओमवीर सिंह ठेनुआं ने दिखाई।

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में 16 जुलाई से 22 जुलाई तक मनाये जा रहे भूजल सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को छात्र छात्राओं ने जन जागरुकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ ओमवीर सिंह ठेनुआं ने हरी झंडी दिखाकर किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि प्राकृतिक जल श्रोतों का अंधाधुंध उपयोग किए जाने के चलते भूजल स्तर दिनों दिन घट रहा है। यदि जल संरक्षण नहीं किया गया तो भविष्य में पानी का अकाल मानव जीवन के लिए सबसे धातक सिद्ध होगा अतः समय रहते सभी लोग सचेत हौं और पानी बचाने का भरसक प्रयास करें।

रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने जल है तो कल है, भूजल बचायें भविष्य बचायें,जल संरक्षण जीवन संरक्षण, जैसे नारे लगाए और स्लोगन बैनर आदि के माध्यम से ग्रामीणों को जल बचाओ का सार्थक संदेश दिया।

आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होती हुई रैली पुनः महाविद्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। छात्र छात्राओं ने जल संरक्षण हेतु संकल्प लिया और शपथ ग्रहण की।

डॉ रामजी द्विवेदी एन सी सी अधिकारी ने नेतृत्व किया। प्रोफेसर निशा चौधरी अरुण कुमार एसके जैन मनीष मिश्रा पंकज कुमार नवीन कुमार प्रशांत कुमार संजय गुप्ता अभय कुमार श्रीवास्तव पुष्पेन्द्र मलिक राहुल भाटी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!