डिप्टी डायरेक्टर ने किया रामगढ़ दौलताबाद गौ शाला का आक्समिक निरीक्षण
समुचित व्यवस्था हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

औरंगाबाद (बुलंदशहर)डिप्टी डायरेक्टर पंचायत ने ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ दौलताबाद की कान्हा गौशाला का आक्समिक निरीक्षण किया।
उन्होने गौ शाला और बायोगैस प्लांट के समुचित रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रयाग राज के डिप्टी डायरेक्टर पंचायत सतीश कुमार ने सोमवार को लगभग दो बजे दोपहर विकास खंड लखावटी अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ दौलताबाद स्थित कान्हा गौशाला का आक्समिक निरीक्षण किया। गौशाला में 1130 गौवंश मौजूद पाये गये। गौ शाला द्वारा संचालित बायोगैस संयंत्र और आर आर सी सेंटर का भी निरीक्षण किया और गांव विकास की तमाम योजनाओं के क्रियान्वयन की पड़ताल मौके पर की।
उन्होने गौशाला और बायोगैस संयंत्र के समुचित रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डिप्टी डायरेक्टर ने आर सी सी सैंटर के निकट पीपल का पौधा रोपण भी किया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजकुमार वर्मा ग्राम सचिव गौरव सैनी, जयंत चौधरी अंकित सैनी ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार सिंह पूर्व ग्राम प्रधान ठाकुर धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






