टृेड डील पर विरोध जताने दिल्ली जा रहे किसान नेता को सिकंदराबाद में पुलिस ने लिया हिरासत में
औरंगाबाद थाने पर हुआ विरोध में धरना प्रदर्शन

औरंगाबाद (बुलंदशहर)भाकियू चढूनी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी को पुलिस ने सिकंदराबाद में उस समय बंदी बना लिया जब वह टृेड डील पर विरोध प्रदर्शन करने दिल्ली जा रहे थे। किसान नेता को औरंगाबाद पुलिस थाने ले आई। जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी से ख़फ़ा कार्यकर्ताओं ने औरंगाबाद थाने पर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। शाम को रिहाई कर दिए जाने पर धरना समाप्त कर दिया गया। किसान नेता को पुलिस ने अनिश्चितकाल तक हाउस अरेस्ट कर दिया है।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी मंगलवार को टृेड डील पर विरोध प्रदर्शन करने दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में सिकंदराबाद में पुलिस ने उनका वाहन रोक कर उन्हें हिरासत में ले लिया। सुनील लोधी को औरंगाबाद पुलिस औरंगाबाद थाने पर ले आई। जैसे ही किसानों को जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी का समाचार मिला उन्होने थाने पहुंचकर दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए तत्काल रिहाई की मांग की। शाम को पुलिस ने जिलाध्यक्ष को रिहा कर दिया। रिहाई के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
पुलिस ने सुनील कुमार लोधी को हाउस अरेस्ट कर दिया है। धरने पर बैठने वालों में राजेन्द्र फौजी, प्रदीप चौधरी देवेन्द्र लोधी हरेंद्र प्रधान रिंकू लोधी भूपेंद्र चौधरी हितेश कुमार प्रमोद चमन जितेंद्र निखिल वीरेंद्र सोनी राधे श्याम आदि शामिल रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






