Blogबुलन्दशहर

खालौर सम्मेलन में बसपा नगर अध्यक्ष अज़ीम शाहिद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे 

बसपा प्रत्याशी की घोषणा होने से दौड़ी हर्ष की लहर

औरंगाबाद (बुलंदशहर )बहुजन समाज पार्टी के खालौर जहांगीराबाद में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने औरंगाबाद बसपा नगर अध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लेकर शिरकत करने खालौर पहुंचे। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद द्वारा अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी मनोज प्रधान की घोषणा होने से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। अज़ीम शाहिद ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी मनोज प्रधान की जीत निश्चित है। अनूपशहर क्षेत्र की जनता का क्षेत्रीय विधायक से मोहभंग हो चुका है। विकास कार्य ठप्प हैं। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है

अज़ीम शाहिद के साथ विजय गौतम, अब्दुल वाहिद कुरैशी, उम्रदराज  कुरैशी, मतीन कुरैशी, अज़हर राइन,पिंटू कुमार, रविन्द्र कुमार राजीव कुमार रामकुमार जुम्मा मेवाती, उस्मान कुरैशी,बिलाल चौहान, नितिन गौतम गौरव गौतम दीपक कुमार सतीश सिंह लालू जाटव हामिद कुरैशी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। नेतृत्व नगर अध्यक्ष अज़ीम शाहिद ने किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!