बुलन्दशहर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह का बुलंदशहर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

बुलंदशहर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह का नोवा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ चंद्रजीत तोमर ने किया जोरदार स्वागत, 

बुलंदशह:बुलंदशहर में विश्व हिंदू परिषद के युगपुरुष अशोक सिंघल जी के एक शताब्दी पूर्ण होने पर एक भव्य राष्ट्रीय पुनर्जागरण के आवाह्न को लेकर आयोजन किया गया, इस पुनर्जागरण आवाहन प्रोग्राम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह को विशिष्ट अतिथि, विजय शंकर तिवारी विहिप केंद्रीय मंत्री एवं मुख्य अतिथि मुकेश खांडेकर क्षेत्र संगठन मंत्री बतौर बुलाया गया, वही कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए नोवा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ चंद्रजीत तोमर का विशेष योगदान रहा।

आयोजन से पूर्व विशिष्ट अतिथि नीरज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, मुख्य वक्ता विजय शंकर तिवारी, मुख्य अतिथि मुकेश खांडेकर समेत जगद्गुरु विजयराम देवाचार्य भैय्या जी महाराज का नोवा हॉस्पिटल में भव्य स्वागत समारोह किया गया, इस दौरान नोवा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ चंद्रजीत तोमर ने विशिष्ट अतिथि नीरज सिंह समेत सभी का मालार्पण एवं पटका भेंट कर आतिथ्य सत्कार किया, वही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने नोवा हॉस्पिटल में मरीजों को मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं को लेकर नोवा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ चंद्रजीत तोमर समेत समस्त स्टाफ से जानकारी लेते हुए हॉस्पिटल प्रशासन की प्रशंसा की।

रिपोर्टर नितिन सोनी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!