स्केटिंग प्रतियोगिता में आर के पब्लिक स्कूल का दबदबा
दो स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक जीते

औरंगाबाद (बुलंदशहर )आर के पब्लिक स्कूल के स्केटिंग खिलाड़ियों ने जिला चैम्पियन शिप में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, पांच रजत,सात कांस्य पदक सहित कुल चौदह पदक जीते।
ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित तृतीय गौतमबुद्ध नगर जिला स्केटिंग चैंपियनशिप 2026-27 में अरहान ने 1000 मीटर रोड रेस व 500 मीटर रिंक रेस में रजत पदक जीते।
दक्ष चौधरी ने 1000मीटर रोड रेस व 500 मीटर रिंक रेस में कांस्य पदक जीते। जबकि आदर्श ने अंडर 16 वर्ग में इन्हीं दोनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते।
प्रियांशु कौशिक ने 1000 मीटर रोड़ रेस में कांस्य पदक तथा 500 मीटर रिंक रेस में स्वर्ण पदक जीते।
तनिष्क भड़ाना ने 1000 मीटर रोड रेस में रजत और 500 मीटर रिंक रेस में कांस्य पदक जीते।
इशिका ने 1000 मीटर रोड रेस और 500मीटर रिंक रेस में कांस्य पदक जीते
जय ने 1000मीटर रोड़ रेस में कांस्य और 500मीटर रिंक रेस में रजत पदक जीते।
विद्यालय प्रबंधक शाहिद अली और प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास अनुशासन एकाग्रता और टीम भावना विकसित करते हैं।ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करतीं हैं। उन्होंने विद्यालय के स्केटिंग कोच वंश को भी बच्चों को उत्कृष्ट मार्ग दर्शन, प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए बधाई देते हुए सफलता पर हर्ष जताया।
प्रबंधक शाहिद अली ने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों,कोच और अभिभावकों को बधाई दी।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






