जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली का किया शैक्षणिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा:जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा द्वारा मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, वीरता, त्याग और बलिदान से परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का अवलोकन किया और देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस शैक्षणिक यात्रा ने विद्यार्थियों को देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का महत्त्व समझने का अवसर प्रदान किया।
यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। इसने उनके मन में भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ किया तथा उन्हें देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के महत्त्व का संदेश दिया।
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल का यह प्रयास विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय मूल्यों को विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।






