बुलन्दशहर

खनन माफिया ने खनन विरोधी युवक पर किया जानलेवा हमला हालत गंभीर हायर सैंटर रैफर

किसान नेता ने खनन ना रुकने पर दी उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी ,मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को बंदी बनाकर भेजा जेल 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )थाना क्षेत्र के एक गांव में एक खनन माफिया ने एक युवक को अपने घर बुलाकर उसपर बलकटी सिर पर मारकर जानलेवा हमला किया। दुस्साहस की हद पार कर खुद ही पुलिस को काल करके बरगलाने का असफल प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। दशा नाजुक देख चिकित्सक ने घायल युवक को मेरठ रेफर कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव लौहरका में एक युवक विकास उर्फ बादल को गांव में ही एक खनन माफिया ने अपने घर बुलाकर रविवार शाम बलकटी सिर पर मारकर जानलेवा हमला कर दिया। किसान यूनियन नेता वरुण चौधरी ने बताया कि गांव लौहरका निवासी आनंद अरसे से अवैध खनन करता आ रहा था। अवैध खनन करने वाले डंपरों ने गांव की सड़क को गड्ढे में तब्दील कर दिया जिसके चलते गांव वालों ने अवैध खनन का विरोध किया। लगभग एक पखवाड़े खनन बंद रहा उसके बाद फिर शुरू कर दिया गया। विरोध कर रहे विकास उर्फ बादल को आनंद ने फोन कर घर बुलाकर बात करने को कहा। विकास जब उसके घर पहुंचा तो आनंद ने बलकटी सिर पर मारकर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया। और पुलिस को काल करके बुला कर बरगलाने की कोशिश की। घायल युवक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी आनंद को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि घायल विकास के चचेरे भाई कपिल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आनंद को बंदी बनाकर जेल भेज दिया है। मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई होगी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!