बुलन्दशहर

नेशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 

गाजियाबाद में किया महानाट्य "जाणता राजा" का अवलोकन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)नेशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत गाजियाबाद में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा छत्रपति महाराज शिवाजी की जीवनी पर आधारित ऐतिहासिक महानाट्य जाणता राजा का अवलोकन किया,

विद्यालय चेयरमैन अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास संस्कृति और वीरता की गौरवशाली परंपरा से परिचित कराया जाना और उनमें देशभक्ति, राष्ट्रीय मूल्यों की भावना विकसित करना था। स्कूली बच्चों ने इस महानाट्य के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्षों और आदर्शों से प्रेरणा लेने और देशप्रेम की भावना को आत्मसात करने हेतु प्रोत्साहन हासिल किया।

विद्यालय चेयरमैन अंकुर अग्रवाल एडवोकेट, प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी नेहा पाठक अंशु गोयल पंकज कुमार आकाश कुमार डांगुर, पीयुष सद्दाम अली, प्रेमलता, वंदना सिंह आकाश भटनागर आदि ने बच्चों को दिशा निर्देश दिए।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!