ग्राम कुलेसरा में वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने उठाई विकास की माँग

ग्रेटर नोएडा:ग्राम कुलेसरा, बंजारे वाली गली। ग्राम कुलेसरा में वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक जी का फूल-मालाओं एवं पटका पहनाकर बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह स्वागत राकेश भाई के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मोनू कुमार (असिस्टेंट), राकेश भाई, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार सहित वीर विराट एसोसिएशन के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक जी की गरिमामयी उपस्थिति में ग्रामीणों ने गाँव की प्रमुख समस्याओं को सामने रखा।
ग्रामीणों ने गाँव की गलियों का निर्माण, नालियों का निर्माण तथा गंदगी और जलभराव से फैलने वाली बीमारियों से बचाव की माँग उठाई। उन्होंने बताया कि उचित जल निकासी एवं स्वच्छता व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक जी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को संबंधित प्राधिकरण के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा क्षेत्रीय विधायक श्री तेजपाल नागर जी के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीर विराट एसोसिएशन ग्राम कुलेसरा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
डॉ. अभिषेक जी ने कहा कि “वीर विराट एसोसिएशन का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनना, उनकी आवाज को बुलंद करना और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयास करना है।”
ग्रामीणों को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारियों तक उनकी माँगें पहुँचने के बाद गाँव की गलियों, नालियों और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएँगे।
वीर विराट एसोसिएशन का संकल्प है गाँव का विकास, जनता का सम्मान और जनसमस्याओं का समाधान।






