पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं जीएसटी अधिकारियों की बैठक का हुआ आयोजन

बुलन्दशहर:पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मंडी फतेहगंज में स्थित जिला कार्यालय पर जीएसटी विभाग के अधिकारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारी के बीच बैठक संपन्न हुई बैठक का प्रमुख विषय माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा दी जा रही ब्याज माफी योजना पर चर्चा थी एवं व्यापारियों को आ रही समस्याओं का निस्तारण किया गया
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने की
बैठक मैं व्यापारियों को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए डिप्टी कमिश्नर बबलेश तिवारी, प्रताप सिंह यादव, लल्लन मौर्य,ने बताया कि 10 लख रुपए तक दिन व्यापारियों का बकाया है उनका 100% टैक्स माफ कर दिया जाएगा जितने अभी ब्याज है वह निश्चित बकाया की धारों पर विभिन्न स्लैब में माफ किया जाएगा यह स्कीम 31 दिसंबर 2026 तक व्यापारियों को सुविधा देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाई गई है प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने कहा ने कहा क्या अधिक से अधिक व्यापारियों को सुविधा का लाभ लेना चाहिए कम से कम जिनके थोड़े बकाया है उनको तुरंत इस योजना में पैसा जमा कर विभाग से क्लीयरेंस ले लेनी चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा ज्यादा मूल्य के बकायदार का केस न्यायालय में लंबित है जो प्रक्रिया के तहत ही निश्चित होगा लेकिन जो छोटे व्यापारी हैं उनके लिए यह एक अच्छी योजना है
जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने कहा की विभाग द्वारा कई विषयों पर जहां बकाया की राशि 100/ 200/ ₹400 होती है उसे पर भी नोटिस दिए जा रहे हैं इनको बंद किया जाना चाहिए विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ई जेनरेट मैसेज होने की वजह से नोटिस इशू हो रहे हैं अगर इनका संतोषजनक जवाब मिलता है तो नोटिस ड्रॉप कर दिया जाएंगे बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने किया,
बैठक में नरेश गोयल जिला अध्यक्ष, अनुराग अग्रवाल जिला महामंत्री, राजीव बंसल जिला उपाध्यक्ष, सचिन गोयल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमित महेश्वरी जिला सचिव विजय गुप्ता नगर प्रभारी, अरुण गोयल, जितेंद्र, अशोक, नवीन, पियूष बंसल, संदीप भूटानी, हितेश आनंद, ललित सिंघल, शिवन,अमित बहल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे,
रिपोर्टर नितिन सोनी






