ग्रेटर नोएडा

जन्मदिवस विशेष:कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के पर्याय डॉ. राजीव नारायण मिश्रा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई

ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आदरणीय डॉ. राजीव नारायण मिश्रा जी को उनके जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल ने हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएँ दीं,

डॉ. राजीव नारायण मिश्रा जी का व्यक्तित्व कर्तव्यपरायणता, अनुशासन, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। पुलिस सेवा के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा समाज में शान्ति, सौहार्द और विश्वास का वातावरण स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी कार्यशैली में दृढ़ प्रशासनिक नेतृत्व के साथ मानवीय संवेदनशीलता का समन्वय परिलक्षित होता है।

उनकी विशिष्ट सेवाओं, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रपति वीरता पदक तथा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया गया है। ये सम्मान उनके अदम्य साहस, सेवा के प्रति समर्पण और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्वबोध के परिचायक हैं। उनका सेवामय जीवन पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

इस शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल के उपाध्यक्ष श्री सुनील पंडित तुगलपुरिया जी एवं मीडिया प्रभारी डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ने डॉ. राजीव नारायण मिश्रा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. मिश्रा जी भविष्य में भी अपनी कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली, निष्पक्ष प्रशासनिक दृष्टिकोण और जनकल्याणकारी सेवा भावना से समाज तथा राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

जन्मदिवस के इस मंगलमय अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना है कि डॉ. राजीव नारायण मिश्रा जी का जीवन आरोग्य, आनंद, प्रतिष्ठा और जनसेवा की नई उपलब्धियों से निरन्तर आलोकित होता रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!