कलयुगी बेटे ने बाप को लात घूसों लाठी डंडों से पीट पीट कर कर दिया अधमरा
पीड़ित बाप की तहरीर पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

औरंगाबाद (बुलंदशहर )कलयुगी बेटे ने ट्यूबवैल पर सोये अपने पिता को गन्दी गन्दी गालियां देते हुए लाठी डंडों से पीट पीट कर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। नामजद आरोपी बेटा फरार होने में कामयाब रहा।
औरंगाबाद थाना अंतर्गत ग्राम खनौदा निवासी मदन पुत्र कूढे ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया है कि वह 19 अगस्त शाम लगभग साढ़े चार बजे अपने ट्यूबवेल पर लेटा हुआ था। उसी समय उसका पुत्र विपिन वहां आया और मुझे मां बहन की गन्दी गन्दी गालियां देने लगा। उसने लात घूसों लाठी डंडों से बुरी तरह पीट पीट कर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया। सिर और पेट में काफी चोटें आई हैं।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। नामजद आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






