ग्रेटर नोएडा

शपथ ग्रहण समारोह:मोहित बंसल बने अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा : रोटरी क्लब  शपथ ग्रहण समारोह में क्लब कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश सिंघल ने बताया रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के वर्ष 2026-27 के लिए मोहित बंसल (अध्यक्ष ), मनु जिंदल (सचिव), सुमित माहेश्वरी (कोषाध्यक्ष) ने अपना अपना पदभार ग्रहण किया ।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर व बच्चो द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो० अमित गुप्ता द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को कॉलर पहनाकर उनका पदभार ग्रहण करवाया गया ।

नए कार्यकाल में क्लब द्वारा 14 नए सदस्यों को प्रोग्राम में आए पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलोक गुप्ता, प्रियतोष गुप्ता द्वारा रोटरी पिन लगाकर सभी को क्लब की सदस्यता दिलाई गई ।

डिस्ट्रिक्ट टीम से एजी शैलेश कुमार , मनोज अग्रवाल , अतुल जैन उपस्थित रहे ।

रोटरी क्लब हमेशा सामाजिक कार्य, निर्धन बच्चो के लिए शिक्षा, ब्लड डोनेशन कैम्प , हेलमेट वितरण , कंप्यूटर लैब, जरुरतमंद लोगों के लिए भोजन , गौशाला, स्कूल बैग,ड्रेस वितरण आदि छेत्र में काम करता रहता है ।

शपथ ग्रहण समारोह में कपिल गुप्ता , मुकुल गोयल ,शुभम सिंघल , कपिल शर्मा , विनय गुप्ता , राकेश सिंघल, पवन बंसल , मानशी गोयल , अनिल चौधरी, योगेश गर्ग , राकेश शर्मा , विकास गर्ग , आलोक गोयल , शुभम गोयल , अशोक सेमवाल, उदित गोयल , सचिन गर्ग , नवीन शर्मा, नितिन तायल , नवीन चिकारा, वरुण एरन, मनोज गोयल , सुनील अधाना , आदित्य अग्रवाल , विशाल तायल, चेतन शर्मा , दीपांशु गर्ग , मुकेश कुमार , दीपक गर्ग , भरत तायल , आदित्य सचदेवा , दीपक गोयल , हर्ष गुप्ता , अभिषेक गोयल , नितेश गर्ग , सचिन मित्तल , धीरज गर्ग , राजीव कक्कड़, आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!