
औरंगाबाद( बुलंदशहर)भाजपा शिवाली मंडल अंतर्गत ग्राम सुरजावली में ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी के आवास पर सैक्टर संयोजक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में 2027 के चुनावों के मद्देनजर संगठन की ज़मीनी रणनीति पर मंथन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान गजराज सिंह लोधी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अभी से जुट जाएं। किसी भी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ताओं का समर्पण और बूथ प्रबंधन ही निर्णायक होता है।
गोष्ठी में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनका लाभ निस्वार्थ भाव से सभी पात्र लोगों को दिलाने में सहयोग करने का आग्रह किया
गया। सभी सेक्टर संयोजकों और कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से समर्पित होकर अपने अपने बूथ पर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के लिए वोट डलवाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मनोज कपिल संदीप मूलचंद विवेक मुस्तकीम सुनील लोधी प्रेमपाल वीरपाल भजनलाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






