किसान मंच

भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन से जुड़े,युवा -प्रवीण भारतीय

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन थर्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूक अभियान के तहत करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक सेक्टर अध्यक्ष सुरेंद्र तोमर के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नए कार्यकर्ताओं को संगठन की सदस्यता दी गई।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं रिंकू बैसला ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न विभागों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठन के कार्यकर्ता जन जागरूक अभियान एवं आंदोलन के तहत राक्षस रूपी भ्रष्टाचार को रोकने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी संदर्भ में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन थर्ड में संपन्न हुई। जिस बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए सुधीर बरहेला को जिला संगठन मंत्री,सत्येंद्र रावल को ब्लॉक संरक्षक,निशांत रावल को ब्लॉक सचिव दादरी एवं मंगल सिंह को अध्यक्ष आदर्श वेलफेयर सोसाइटी ओमिक्रॉन थर्ड नियुक्त किया।

सभी नवनिर्वाचित जिला संगठन मंत्री सुधीर बरहेला एवं अन्य पदाधिकारी ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी ने दी है उसे जिम्मेदारी को पूर्णता ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाएंगे।

इस दौरान- ब्रह्मपाल सिंह कपसिया रिंकू बैसला सुरेंद्र सिंह तोमर ओमकार प्रधान मूलचंद शर्मा संतोष नागर नीरज भाटी गिरवर सिंह जगत सिंह बैसोया सरदार नागर सौरभ यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!