महान संकल्प:देहदान के प्रति जागरूकता को लेकर सेमिनार आयोजित, 25 सदस्यों ने लिया संकल्प

दधीचि देह दान महादान के साथ 25 प्रतिभाओं ने स्वेच्छा से लिया संकल्प
ग्रेटर नोएडा: भारत विकास परिषद, जानकी वल्लभ शाखा द्वारा ग्रेटर नोएडा स्थित पूर्वांचल रॉयल सिटी में देहदान एवं अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लोगों को देहदान के महत्व और इसके सामाजिक सरोकारों के बारे में जानकारी दी।
सेमिनार के दौरान उपस्थित सदस्यों को देहदान की प्रक्रिया, इसके महत्व तथा समाज के लिए इसके योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम से प्रभावित होकर 25 भाई-बहनों ने स्वेच्छा से देहदान करने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों ने इसे समाज हित में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल बताया।
कार्यक्रम का आयोजन शाखा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर दधीचि देहदान समिति के पदाधिकारियों का राकेश अग्रवाल, सतीश गर्ग, अशोक अग्रवाल एवं सक्सेना जी सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय सिंघल, पवन शर्मा, शाखाध्यक्ष अनुपमा पुंढीर,संस्कार संयोजक निम्मी मित्तल एवं कोषाध्यक्ष अंजू गुप्ता सहित शाखा के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
प्रमाणपत्र हेतु सूची: श्री स्वजनेश्वर पठानिया सुश्री अंजना रॉय, श्री पी एल गुप्ता ,सुश्री रश्मि प्रीतम ,श्री रवींद्र गोयल ,सुश्री अनिता गोयल , सुश्री प्रभा श्रीवास्तव, श्री विजय कु. सिंघल ,श्री तुलसी राम चौधरी, सुश्री अर्चना चौधरी,सुश्री गरिमा खन्ना,श्री शिवेन्दु वर्मा,श्री उमेश चंद राय,मेजर अरुण कुमार,सुश्री संध्या कुमार,सुश्री स्वतंत्रा मित्तल, पवन कु शर्मा,कृतिका बेंजवाल,रितु बेंजवाल,चन्द्र मोहन मिश्रा, सुश्री अंजू मिश्रा, सुश्री प्रियंका शर्मा, श्री संजय मेहता, सुश्री मंजू मेहता,श्री रमेश चंद शर्मा
इस अवसर पर शाखा संरक्षक अनिल तायल जी ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “देहदान मानवता के प्रति समर्पण का ऐसा पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन के बाद भी समाज के काम आ सकता है। यह सेवा, संवेदना और मानवता की भावना को सशक्त करने वाला महान संकल्प है।”






