ग्रेटर नोएडा

हल्दौनी में जलभराव से परेशान B.F.C.T.I. स्मार्ट लर्निंग कंप्यूटर क्लासेज ने लगाई गुहार

डॉ. अभिषेक ने प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा/हल्दौनी:हल्दौनी क्षेत्र स्थित B.F.C.T.I. Smart Learning Computer Classes के आसपास लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। कोचिंग सेंटर के संचालकों का कहना है कि सामान्य दिनों में भी लगभग 2 से 3 फीट तक पानी कई दिनों तक जमा रहता है, जबकि बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा पानी करीब 4 फीट तक पहुंच जाता है। स्थानीय नाली की गहराई भी लगभग 5 फीट बताई जा रही है।

इसी गंभीर समस्या को लेकर कंप्यूटर कोचिंग सेंटर की ओर से वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक जी से मदद की गुहार लगाई गई। डॉ. अभिषेक ने मौके की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं भी स्थिति को देखा है और यह केवल जलभराव की समस्या नहीं, बल्कि छात्रों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है।

बताया गया कि आज जलभराव के दौरान कोचिंग सेंटर का एक छात्र पानी में गिर गया और उसे गंभीर चोट आई। ऐसी स्थिति में बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक ने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में लंबे समय से इतनी गंभीर समस्या बनी हुई है तो जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कब ध्यान देंगे? उन्होंने DM, SDM एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से आग्रह किया कि हल्दौनी क्षेत्र में तत्काल निरीक्षण कराया जाए और जलभराव तथा नाली की समस्या के स्थायी समाधान की शुरुआत की जाए।

उन्होंने कहा“शिक्षित और विकसित भारत की बात करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मेरी हाथ जोड़कर विनती है कि हल्दौनी की इस समस्या की ओर अपनी दृष्टि डालें। बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।”

डॉ. अभिषेक ने प्रशासन से मांग की कि मस्जिद के आसपास एवं B.F.C.T.I. कंप्यूटर कोचिंग सेंटर के क्षेत्र में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था, नाली की जांच तथा सड़क के स्थायी निर्माण की दिशा में कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वीर विराट एसोसिएशन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

डॉ. अभिषेक ने कहा कि “मैं प्रशासन से लड़ाई नहीं, समाधान चाहता हूं। मेरा उद्देश्य केवल इतना है कि हल्दौनी के बच्चों और आम नागरिकों को सुरक्षित रास्ता और बेहतर व्यवस्था मिल सके।”

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!