नोएडा

हिंदू युवा वाहिनी ने सुखदेव शर्मा को सौंपी मेरठ मंडल की कमान

नोएडा: हिंदू युवा वाहिनी ने संगठन विस्तार के तहत सुखदेव शर्मा को मेरठ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए की गई है।

अध्यक्ष नियुक्त होने पर सुखदेव शर्मा ने हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम राठौड़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अमित त्यागी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए हिंदुत्व, राष्ट्र और समाजहित के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ाया जाएगा।

उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!