ग्रेटर नोएडा

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा :जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मनमोहक झलक देखने को मिली।

नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने कृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी तथा रासलीला से संबंधित सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। भजनों, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों तथा प्रेम, करुणा और धर्म के संदेश से परिचित कराया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अपनी समझ को और समृद्ध किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!