बुलन्दशहर

आर के पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव में मटकी फोड़ की मची धूम 

भजन, नृत्य और झांकियां बनी आकर्षक का केंद्र 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )आर के पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,भजन, नृत्य और मनमोहक झांकियां तमाम दर्शकों का आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

नन्हे मुन्नों ने राधा कृष्ण की सुंदर वेशभूषा में सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं और गोकुल की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर सभी को जी भर कर रिझाया।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने पैरामिड बनाते हुए मटकी फोड़ माखन चोरी लीला का सजीव चित्रण किया।

प्रबंधक शाहिद अली ने सभी को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री कृष्ण के बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने सभी को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। भगवान श्री कृष्ण की आरती जयघोष करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!