के डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखावटी में हुआ जन्माष्टमी महोत्सव
बच्चों की मोहक प्रस्तुति पर झूमे अभिभावक

औरंगाबाद (बुलंदशहर )के डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखावटी में गुरुवार को जन्माष्टमी पर्व महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा में वातावरण को ब्रजमय बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी।
नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने राधा कृष्ण वेश धारण कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मोह लिया। कक्षा तीन से पांच तक कि बच्चों ने मनमोहक नृत्य करते हुए ब्रज की छटा बिखेरी।
कक्षा छह से दस तक के बच्चों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमंग और उत्साह पूर्वक भाग लिया और कान्हा की बाल मंडली की दही माखन चुराकर खाने की याद ताजा कर जमकर वाह वाही बटोरी।
प्रबंधक अर्पित ठाकुर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति परंपराओं और नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना पैदा होती है।
प्रधानाचार्या विभा शर्मा ने सभी को जन्माष्टमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें प्रेम कर्म सत्य कर्तव्य और धर्म पर चलने की प्रेरणा देता है।
उप प्रधानाचार्य सचिन वशिष्ठ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
भगवान श्री कृष्ण की आरती जयघोष और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






