बुलन्दशहर

सुरजावली में हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता 

शांति कृपा पब्लिक स्कूल में हुआ जन्माष्टमी महोत्सव

औरंगाबाद (बुलंदशहर )शांति कृपा पब्लिक स्कूल बकौरा रोड़ सुरजावली में गुरुवार को जन्माष्टमी पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी ने मां सरस्वती और राधा कृष्ण की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जन जन के आदर्श हैं। उनकी बाल लीलाओं ने जगत को मोह लिया वहीं दूसरी ओर उनके पवित्र ग्रंथ गीता ने मनुष्य जीवन को मोक्ष प्राप्त करने का रास्ता दिखाया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि का प्रधानाचार्या कृष्णा ने बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया।। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मोह लिया। समारोह के मद्देनजर संपूर्ण विद्यालय को फूलों और रंग बिरंगे गुब्बारों से सुसज्जित किया गया। नन्हे मुन्नों ने राधा कृष्ण बाल ग्वाल सखी आदि के वेश धारण कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विवेक ने कान्हा के रूप में अपनी मोहक मुस्कान और अदाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिखाया। प्रिया मन्नू पायल कनक मीनू वंशिका ने राधा और गोपियां सखियां रुप में नृत्य करते हुए, समूचे वातावरण को ब्रज के रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। माखन मिश्री का प्रसाद बच्चों और सभी उपस्थित अभिभावकों को वितरित करके कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रबंधक ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!