मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा, जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है धूमधाम से

औरंगाबाद (बुलंदशहर )प्राचीन नागेश्वर मंदिर सहित सभी मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व पर आकर्षक साज सज्जा की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। श्रृद्धालुओं ने निराहार रहकर उपवास रखा।

प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर में मंदिर के सेवादारों ने जन्माष्टमी पर्व महोत्सव के मद्देनजर आकर्षक साज सज्जा कराई। मंदिर परिसर स्थित राधा कृष्ण मंदिर,बांके बिहारी लाल मंदिर शिवालय जन जन के आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की। श्रृद्धालुओं ने सारे दिन निराहार रहकर उपवास रखा।

चामुंडा मंदिर कमेटी ने चामुंडा मंदिर को मनोयोग पूर्वक सजाया। मंदिर में बर्फ़ द्वारा निर्मित बाबा बर्फानी और उनके मध्य में कान्हा जी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खाटूश्यामजी मंदिर और राधे कृष्णा मंदिर की साज सज्जा देखते ही बनती है।
बाबा बर्फानी बनाने में आकाश , निर्मेश,सनी, प्रिंस,गर्व,लकी, अंशुल,आयुष, अक्की,लवी आदि युवाओं ने सहयोग किया।
शांति कुंज स्थित गायत्री सत्संग भवन स्थित शिवालय, अजीजाबाद स्थित शिव मंदिर चौकी वाले महादेव मंदिर मिल रोड़ स्थित शिवालय ढाक मौहल्ला स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर में भी मनोहारी साज सज्जा कराई गई है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






