दनकौर

भाकियू (अराजनेतिक मंच )की मीटिंग में हुआ संगठन का विस्तार

दनकौर:आज भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक मंच की मीटिंग नेनुआ के राजपुर गांव में हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जीवन सिंह ने की व संचालन जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा हतेवा ने किया जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए रामकुमार बेंसला निवासी राजपुर को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया राष्ट्र प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि 3 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक की मीटिंग केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हुई वार्ता बहुत ही सकारात्मक हुई जल्द ही कृषि मंत्री जी से भी अमेरिका भारत ट्रेड डील, भूमि अधिग्रहण कानून लागू किये जाने के विषय व किसानों की समस्याओं के लिए वार्ता होनी है,

संगठन मंत्री बोबी नागर ने बताया कि तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ जल्द ही संगठन की मीटिंग होनी तय हुई है जिसमें ज्यादा से ज्यादा किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर ओमप्रकाश,धीरज प्रमुख, जयवीर कसाना, देवेंद्र शर्मा,मोहन शर्मा,कपिल नागर एडवोकेट, महाराज सिंह,विज्जन नागर,वेदपाल कौशिक,गजेंद्र नागर,आदेश शर्मा, रणवीर अवाना,रंजीत शर्मा,सतीश नागर, सुबोध भाटी,सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!