ग्रेटर नोएडा

शारदा विश्वविद्यालय में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा:पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों में उद्यमिता, विपणन, डिजिटल अपनाने, वित्तीय सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा तथा बाजार अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय (MSME-DFO), ओखला, नई दिल्ली द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) की पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से 100 से अधिक पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को आधुनिक व्यावसायिक प्रक्रियाओं, विपणन, ब्रांडिंग, मूल्य निर्धारण, पैकेजिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल प्लेटफॉर्म, सरकारी ई-मार्केटप्लेस, वित्तीय साक्षरता, सामाजिक सुरक्षा एवं डिजिटल भुगतान के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान किए गए Meesho ऑनबोर्डिंग, पांच QR कोड तैयार करने तथा दो ऋण वितरण पत्र सौंपने जैसे ठोस प्रयासों से लाभार्थियों को डिजिटल एवं औपचारिक वित्तीय सेवाओं से जुड़ने तथा अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार तलाशने में सहायता मिलेगी।

समग्र रूप से, यह कार्यक्रम पारंपरिक कारीगरों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सेवाओं, डिजिटल प्लेटफॉर्म और बाजार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुआ। कार्यक्रम ने पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा उनके व्यवसायों के सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आर. के. भार्ट, निदेशक/एचओडी, MSME-DFO, नई दिल्ली मुख्य अतिथि के स्वागत एवं परिचयात्मक संबोधन से हुआ। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों और पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डाला। ब्रांडिंग एवं मूल्य निर्धारण विषय पर जानकारी देते हुए ब्रांडिंग, उत्पाद की स्थिति निर्धारण, मूल्य निर्धारण रणनीतियों एवं बाजार के रुझानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उत्पादों की दृश्यता, ग्राहकों तक पहुंच और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए। वित्तीय साक्षरता एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर लाभार्थियों से संवाद किया तथा औपचारिक वित्तीय सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. भुवनेश कुमार, डीन रिसर्च, शारदा विश्वविद्यालय , ग्रेटर नोएडा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। वहीं, डॉ. मोहित साहनी, एसोसिएट डीन रिसर्च, शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा ने पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को ट्रेडमार्क पंजीकरण के लाभों के बारे में जानका री प्रदान की। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लाभार्थियों का मार्गदर्शन भी किया।

कार्यक्रम के अवसर पर श्री डी. एस. तोमर, उप निदेशक, MSME-DFO, ओखला, नई दिल्ली; श्री श्रीवास्तव, DIC; श्री आनंद यादव, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), श्री राजेश कश्यप; सुश्री वीणा सिंह; सुश्री शारदा अवस्थी; श्री विनोद कुमार; श्री दीपांशु अग्रवाल, GeM; श्री राहुल तिरपुड़े; डॉ. शशांक सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण, विशेषज्ञ एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!