बुलन्दशहर
शिवाली मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम में की शिरकत
शिक्षक एम एल सी चुनावी दौरा

औरंगाबाद( बुलंदशहर )मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने भाजपा शिवाली मंडल कार्यकर्ता गाजियाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शिक्षक एम एल सी प्रत्याशी श्री चंद्र शर्मा के समर्थन में चुनावी सभा की थी।
मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, ग्राम प्रधान सुरजावली गजराज सिंह लोधी शिवाली मंडल कार्यकर्ताओं के साथ गाजियाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा में शामिल हो मुख्यमंत्री के विचार सुने।
दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी के प्रवक्ता रमेश चंद्र पांडेय भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






