अनोखी पहल के साथ राम बनवास,नगर वासियों की आंखें होती थी नम, अब हुई पुष्प वर्षा

जहांगीरपुर :श्री रामायण मेला समिति के नेतृत्व में चल रही श्री रामलीला आयोजन के दृश्य राम वनवास मे अनोखी पहल के साथ बैंड बाजे और डीजे की धुन पर “भगवान श्री राम” का नगर भ्रमण कराया गया जो श्री चामुंडा देवी शक्ति मंदिर से प्रारंभ हो बस अड्डा, अतर सिंह मार्ग, पुराना बाजार आदि मार्गो से होते हुए रामलीला प्रांगण में समापन हुआ। इस दौरान नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर श्री राम लक्ष्मण और माता सीता का अपने-अपने दरवाजो पर स्वागत किया लेकिन श्री राम ने वनवास जाते समय रास्ते में कहीं भी विश्राम नहीं किया और नगर जय श्री राम के नारो से गुजता रहा।वही “मत जाओ बनवास को श्री राम” के भजन पर भक्त झूमते रहे।
इसके उपरांत रामलीला मंच पर कलाकारों ने सुमंत मिलाप, दशरथ मरण, राम-केवट मिलाप और भरत के स्वप्न सहित अन्य प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दर्शकों को भावुक कर दिया।राजा दशरथ के मरण के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।वहीं राम-केवट मिलाप के प्रसंग ने भक्ति, प्रेम और समर्पण का संदेश दिया।इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा सरल,कुंवरसैन शर्मा ,नीरज शर्मा,योगेश शर्मा, कृष्णा वत्स,खूबचंद शर्मा, राहुल बंसल, ब्रजेश गोयल,राकेश पत्रकार,मोहित जादौन, मनीष जादौन, शालू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर कृष्णा वत्स






