जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में हुआ डांडिया उत्सव का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में प्री-नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए डांडिया उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में विद्यालय आए। बच्चों ने डांडिया नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगीत की मधुर धुनों पर थिरकते हुए उत्सव का आनंद लिया। विद्यालय में विभिन्न फूड स्टॉल भी लगाए गए, जहाँ बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने और उत्साहपूर्वक प्रत्येक गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस उत्सव का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराना तथा उनमें आपसी सहयोग, एकता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना था ,कार्यक्रम का समापन आनंदमय वातावरण में हुआ।






