बुलन्दशहर

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का लखनऊ धरना समाप्त प्रमुख सचिव एवं मिशन निदेशक ने विभिन्न मुद्दों पर दी सहमति

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने की धरना समाप्त किए जाने की घोषणा

औरंगाबाद (बुलंदशहर )ईको गार्डन लखनऊ में चल रहा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार सायं समाप्त हो गया। शासन स्तर के अधिकारियों और कर्मचारी संगठन नेताओं के बीच चली मैराथन वार्ताओं के बाद विभिन्न मुद्दों पर दोनों पक्षों में सहमति बनी। इसके पश्चात धरना समाप्त कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन पर संविदा कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर 8अक्टूबर से चल रहा कार्य बहिष्कार एवं आंदोलन शुक्रवार सायं ईको गार्डन लखनऊ में धरना समाप्त होने की घोषणा के साथ समाप्त हो गया। संगठन के प्रतिनिधि मंडल एवं शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रमुख सचिव,मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा अन्य अधिकारियों की समिति के समक्ष संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने संविदा कर्मियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। दो दिन चली वार्ता के पश्चात केई मुद्दों पर दोनों पक्षों में सहमति बनी।
समान कार्य समान वेतन की मांग पर वेतन नीति बनाने के लिए समिति गठित की जायेगी। राज्य बजट से ईपीएफ और ग्रेच्युटी की व्यवस्था की जायेगी।
बैठक के उपरांत मीटिंग मिनिट्स को धरना स्थल पर उपस्थित सभी कर्मचारियों को सुनाया गया इसके बाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह ने धरना प्रदर्शन समाप्त हो जाने की घोषणा और सभी कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने का आग्रह किया।
बुलंदशहर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सभी कर्मचारी कल से अपने काम पर वापस लौटने और तमाम स्वास्थ्य सेवा पूर्ववत बहाल करेंगे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!