शबरी ने खिलाये श्री राम को प्रेम पगे झूठे बेर
राम हनुमान मिलन,राम सुग्रीव मित्रता से लंका विजय की योजना शुरू

औरंगाबाद (बुलन्दशहर)रामलीला में भिलनी शबरी के झूठे बेर खाए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने। राम हनुमान मिलन और सुग्रीव से राम जी की मैत्री से सीता की खोज और लंका विजय की योजना पर अमल शुरू हो गया।
नागेश्वर मंदिर के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में गुरुवार की रात लीला का शुभारंभ दिगंबर शर्मा ने श्री राम के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर आरती उतार कर लीला का शुभारंभ किया। आयोजकों ने आगंतुक अतिथियों को राम नामी पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

तत्पश्चात श्री राम लीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में स्थानीय कलाकारों ने राम शबरी मिलन का मनोहारी मंचन किया। सीता की खोज में निकले श्री राम और लक्ष्मण से हनुमान जी की भैंट , राम सुग्रीव की मित्रता,बाली वध, की लीला देख दर्शक भावविभोर हो गये। राम के रूप में अनुज सिंघल ने, लक्ष्मण के रूप में विशाल कंसल ने,सबरी के रूप में पुनीत सिंघल ने, सुग्रीव के रूप में सचिन सिंघल ने और बाली के रूप में काव्य सिंघल ने दर्शकों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हनुमान का रोल में नितिन सिंघल ने दर्शकों को खासा प्रभावित कर दिखाया। मंच संचालन मनोज गुप्ता ने किया।
व्यवस्था में अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल, नवनीत गुप्ता ध्रुव कुमार सिंघल दीपक अग्रवाल दीनू निखिल सिंघल एडवोकेट, मंगलसेन शर्मा हरेंद्र लोधी राजेश गर्ग टीनू राजेश गोयल बलबीर शर्मा कोमित अग्रवाल संजय सिंघल आदि ने सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






