बुलन्दशहर

अष्टम भवानी की शोभायात्रा निकाली गई धूमधाम से ,आधा दर्जन झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र 

जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा कर आरती उतार कर स्वागत ,दो स्वरुपों ने किया मां काली का जानदार अभिनय

औरंगाबाद (बुलंदशहर) नवरात्र महोत्सव की अष्टमी तिथि रविवार को कस्बे में श्री माता महाकाली कमेटी के तत्वावधान में अष्टम भवानी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकली। शोभायात्रा यात्रा का शुभारंभ नागेश्वर मंदिर परिसर से समाजसेवी विहिप जिला धर्माचार्य प्रमुख नितिन सिंघल ने फीता काट कर मां काली की आरती उतार कर किया। शोभायात्रा में आधा दर्जन सुसज्जित झांकियां गणेश महाराज,शिव पार्वती, विष्णु लक्ष्मी, मां दुर्गा, कैलाश पर्वत पर विराजमान महादेव और नंदी पर सवार भोले नाथ की मनोहारी झांकी जन जन के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी

नरेश सैनी और मनीष सैनी ने मां काली का स्वरूप धारण कर अपने लांगुरियों के साथ तलवार बाजी अखाड़े बाजी के अनोखे अंदाज में करतब दिखाते हुए दर्शको को मोह लिया। कस्बा वासियों ने जगह जगह मां काली पर पुष्प वर्षा कर आरती उतार कर खप्पर भरा। मां काली ने अपने भक्तों को प्रसाद से नवाजा।

विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस मध्यरात्रि चामुंडा मंदिर पहुंचा। माता की आरती उतार कर प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कमेटी अध्यक्ष सचिन शर्मा खलीफा राजाराम सैनी नामित सभासद प्रेम सैनी,किशन सैनी, नितिन सिंघल नितिन शर्मा मनीष सिंघल योगेन्द्र सैनी अतर सिंह सैनी प्रकाश सैनी मुकेश सैनी आदि ने व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।

थाना प्रभारी सुखवीर सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी सोबरन सिंह लखावटी चौकी प्रभारी रामेश्वर दयाल शर्मा,एस आई दानिश रज़ा मत भारी पुलिस बल तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाए रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!