ग्रेटर नोएडा
स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ विद्यार्थी- प्रेमांश फाउंडेशन ने दिया स्वच्छता का संदेश

ग्रेटर नोएडा: प्रेमांश फाउंडेशन द्वारा दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय, दादरी में विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता एवं साफ-सफाई के महत्व को लेकर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
सत्र का नेतृत्व प्रेमांश फाउंडेशन की संस्थापक एवं सीईओ डॉ. शिखा शुक्ला ने किया। उन्होंने कक्षाओं, शौचालयों, खेल के मैदान और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक से बचने और पानी बचाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर विद्यार्थी, शिक्षकगण और फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।
प्रेमांश फाउंडेशन अब तक 5,000+ बच्चों को जागरूक कर चुका है और आगे भी स्वच्छता व स्वास्थ्य के लिए निरंतर कार्यरत है।






