
औरंगाबाद( बुलंदशहर )बसपा विधानसभा क्षेत्र सदर बुलंदशहर प्रभारी प्यारे लाल जाटव को प्रदेश नेतृत्व ने मेरठ मंडल जोन प्रभारी मनोनीत किया है। उनकी नवीन तैनाती से उनके समर्थकों में ख़ुशी व्याप्त है।
बहुजन समाज पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने प्यारे लाल जाटव को मेरठ मंडल जोन प्रभारी बनाया है।
अभी तक बुलंदशहर सदर प्रभारी प्यारे लाल जाटव को मेरठ जोन प्रभारी बनाकर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी कार्यशैली से संतुष्ट प्रदेश नेतृत्व ने उनके कद में इजाफा किया है। प्यारे लाल जाटव के आवास पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नवीन पद पर मनोनीत किए जाने पर बधाई दी। प्यारे लाल जाटव ने मिष्ठान खिलाकर उनका आभार जताया,
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






