दनकौर

बी.डी.आर.डी.सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरु नानक जयंती, बाल दिवस व कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान का कार्यक्रम मनाया बड़े हर्षोल्लास के साथ

दनकौर:अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर में आज  गुरु नानक जयंती, बाल दिवस व कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे, गुरु नानक देव जी व पं° जवाहरलाल नेहरू के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आचार्य अरविंद सिंह ने कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के विषय में सभी के समक्ष अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि कार्तिक मास के प्रत्येक दिवस पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है यदि प्रत्येक दिन संभव नहीं हो सके तब कार्तिक मास की पूर्णिमा को अवश्य स्नान कर अवश्य पुण्य की प्राप्ति करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस दिन देवताओं की दिवाली भी होती है। इसी क्रम में कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने सभी को बताया कि आज का दिन प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

सभी को गुरुनानक देव जी के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्कर्मों के मार्ग पर चलना चाहिए। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं° जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति अत्यधिक प्रेम भाव होने के कारण उनका जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं।बाल दिवस के अवसर पर मध्यावकाश के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं अलग-अलग टीम बनाकर खेल प्रतियोगिता कबड्डी,खो-खो आदि कराई गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य राजकुमार शर्मा, विनोद कुमार सिंह,राकेश चौहान,संजय दीक्षित, भास्कर सैनी, धर्मवीर सिंह, रोहित सैनी, गौरी शंकर शर्मा, रामवीर सिंह,पवन सिंह, सौरभ शर्मा, अंजू सिंह, रूबी चौधरी, यशवीर नागर, कोमल, आयुषी तायल,ज्योति शर्मा, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!