शिक्षक दिवस पर जी एन ग्रुप आफ इंस्टिट्यूट में किया गया गरिमापूर्ण, प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: टीचर्स डे के अवसर पर GN Group of Institutes में एक गरिमापूर्ण, प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर GN Group के माननीय Chairman, श्री B. L. Gupta Ji का संस्थान में सादर स्वागत Director General, Dr. Somendra Shukla, Director (Law), Dr. Arun Singh एवं Dean (Law), Dr. Shalu Tyagi द्वारा किया गया।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में माननीय Chairman Sir ने सभी शिक्षकों को Teachers’ Day की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को आकार देने वाले सच्चे राष्ट्र-निर्माता हैं।
कार्यक्रम को और अधिक यादगार एवं रंगारंग बनाने में Dr. Shalu Tyagi एवं Ms. Deepshikha Sharma द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण जोड़ा। उनकी प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह, ऊर्जा और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की तथा सभी उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर शिक्षकों के समर्पण, प्रतिबद्धता और शिक्षा के माध्यम से एक सशक्त, संस्कारित एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित किया गया।






