बुलन्दशहर
अंशु अग्रवाल ने सजाया जन्माष्टमी पर महादेव मंदिर अद्भभुत अद्वितीय बाबा बर्फानी सजाये

औरंगाबाद( बुलंदशहर )शिव के अनन्य भक्त अंशु अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित शिवलिंग पर बाबा बर्फानी का अद्भभुत अनोखे दर्शन कराकर हजारों श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिखाया।
अरसे से विभिन्न अवसरों पर भगवान शिव का अनोखा श्रंगार करते आ रहे नगर के झब्बा कालोनी निवासी अंशु अग्रवाल ने इस बार शिवभक्तों को बाबा बर्फानी का साक्षात्कार अपने कला कौशल, लगन और कड़ी मेहनत के बल पर कराने में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। अंशु की कल्पना और भक्ति भाव को सभी श्रृद्धालुओं ने भरपूर सराहा।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






