उत्तर प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल मंडी धनौरा में शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ भव्य आयोजन

मंडी धनौरा:सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल, मंडी धनौरा में शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मौके  पर विद्यालय प्रांगण में अनेक भव्य आयोजन हुए,

विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहन राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सज-धज कर आए, जिनकी छटा देखते ही बन रही थी।

छात्रों के लिए विशेष ‘मटकी सजाओ’ एवं ‘बांसुरी सजाओ’ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आज का यह संपूर्ण भव्य आयोजन ‘लायनेस क्लब’ के सौजन्य से संपन्न हुआ,लायनेस क्लब की ओर से विद्यालय के सभी भैया-बहनों को स्वादिष्ट प्रसाद का वितरण किया गया साथ ही राधा-कृष्ण का रूप धारण करने वाले बालकों एवं बांसुरी-मटकी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही, क्लब द्वारा विद्यालय के सभी आदरणीय आचार्यों एवं आचार्या बहनों को भी विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय परिवार इस सुंदर व गरिमामयी आयोजन के लिए विद्यालय की प्रबंध कमेटी की  तरफ से प्रधानाचार्य चंद्रपाल जी ने लायनेस क्लब का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया,

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!