बुलन्दशहर

अनामिका शुगर मिल ने की रिकॉर्ड 76 लाख कुंतल गन्ना पेराई 

तमाम गन्ना मूल्य 299 करोड़ 48 लाख रुपए का किया भुगतान

औरंगाबाद (बुलंदशहर)अनामिका शुगर मिल भंडोरिया ने चालू पेराई सत्र 2025-26 में रिकॉर्ड 76 लाख कुंतल गन्ने की पेराई करने के साथ साथ कृषकों से खरीदे गए तमाम गन्ने का भुगतान 299 करोड़ 48 लाख रुपए का भुगतान भी किसानों के खाते में जमा कर दिया है।

अनामिका शुगर मिल भंडोरिया के उपाध्यक्ष डॉ तेजवीर सिंह ढाका ने बताया कि अनामिका चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 में अपनी पेराई छमता दो गुना करके प्रतिदिन सात हजार कुंतल गन्ना पेराई करते हुए 135 कार्य दिवसों में रिकार्ड 76 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की है। साथ ही बताया कि मिल द्वारा किसानों से खरीदे गए तमाम गन्ना मूल्य का भुगतान जो कि 299 करोड़ 48 लाख रुपए का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है।

इस उल्लेखनीय सफलता के लिए सहयोग करने के लिए क्षेत्र के तमाम गन्ना उत्पादक कृषकों, गन्ना समितियों तथा सरकारी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए मिल उपाध्यक्ष डॉ तेजवीर सिंह ढाका ने क्षेत्रीय कृषकों से अपनी कृषि भूमि में गन्ना उपज का क्षेत्रफल बढ़ाने की अपील की है जिससे उन्हें अपनी उपज का भरपूर लाभ मिलता रहे। प्रति इकाई क्षेत्रफल में गन्ने की पैदावार वृद्धि के लिए मिल प्रबंधन कटिबद्ध होने की घोषणा करते हुए उन्होने बताया कि गन्ने की पैदावार प्रति इकाई क्षेत्रफल में वृद्धि में सहयोग करने हेतु पचास से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है । उन्होने क्षेत्र के गन्ना उत्पादक कृषकों से अपील की है कि यदि खेत में किसी भी तरह के कीट अथवा बीमारी का प्रकोप दिखाई दे तो अपने परिक्षेत्र में तैनात चीनी मिल कर्मचारियों को अवगत अवश्य करायें । उन्होने बताया कि कीट व रोग प्रबंधन के लिए कीटनाशक दवाएं भी मिल द्वारा किसानों को अनुदान पर वितरित की जा रही हैं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!