अपराध

भाजपा नेता सोविंदर प्रधान के आवास पर अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी 

डायल 112 पर सूचना देने पर पुलिस पहुंची मौके पर 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )भाजपा नेता सोविंदर प्रधान के बादशाहपुर तालाब स्थित आवास पर शुक्रवार की रात में लगभग दो बजे दो अज्ञात बदमाशों ने दनादन गोलियां चलाईं। सोविंदर प्रधान ने तत्काल 112डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पूर्व ही बदमाश छत से कूद कर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार की रात्रि में लगभग दो बजे भाजपा नेता सोविंदर प्रधान बिजली ना आने के कारण अपने घेर में थे। उसी समय दो अज्ञात बदमाशों ने छत पर चढ़कर गोलियां चलाईं। फायरिंग की आवाज सुनकर सोविंदर प्रधान ने डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। उससे पहले ही दोनों बदमाश छत से कूद कर भाग निकले। सोविंदर प्रधान ने अपनी जान को खतरा बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सी ओ प्रखर पांडे ने भी मौका मुआयना कर पुलिस को अज्ञात बदमाशों की धड़पकड़ के लिए निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी रामनरायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!