ग्रेटर नोएडा

आयुषी सिंधु तेवतिया बनी किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा (महिला प्रकोष्ठ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष

दनकौर:आज किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने आयुषी सिन्धु तेवतिया को पिछले दो दशक से किसान मज़दूरों के लिए संघर्ष एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने को देखते हुए किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के पद पर नामित किया है उनके समाज और किसान मज़दूरों के लिए लगातार आवाज़ उठाने एवं पूरे देश में महिला शक्ति को मज़बूत करने के लिए संगठन में बड़ी ज़िम्मेदारी दी है इससे पहले भी वह किसान मज़दूरों के लिए आवाज़ उठाती रही है वह उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में लोकप्रिय चेहरा है इस संबंध में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आयुषी सिंधु तेवत्तिया ने कहा कि जो ज़िम्मेदारी संगठन ने दी है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगी एवं पूरे देश में महिला शक्ति को मज़बूत कर किसान मज़दूर की आवाज़ को बुलंद करने का काम करूँगी उन्होंने महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!