बुलन्दशहर

बांके बिहारी लाल बिराजेंगे नागेश्वर मंदिर में गुरुवार को 

मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह गुरुवार को 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित नव निर्मित राधा कृष्ण मंदिर में श्री बांके बिहारी लाल गुरुवार को विराजने जा रहे हैं। मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम मंगलवार से निरंतर जारी है प्राण प्रतिष्ठा विधिवत गुरुवार को की जएगी,

स्वर्गीय लाला मुरलीधर अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय दयावती देवी की पुन्य स्मृति में उनकी सुपुत्री ममता अग्रवाल एवं उनके पति रमेश चंद्र अग्रवाल निवासी दिल्ली ने हाल ही में प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर में राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर में श्री बांके बिहारी लाल जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा विधिवत पूजा अर्चना के साथ गुरुवार को होगी।

मंगलवार सायं से तीन दिवसीय विशेष अनुष्ठान कार्यक्रम शुरू किया गया। वृंदावन धाम से पधारे आचार्य चंदन पांडेय, नागेश्वर मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री एवं अविनाश द्विवेदी पूजा अर्चना व विभिन्न अनुष्ठान पूरे कराने में जुटे हुए हैं। बुधवार को बांके बिहारी लाल जी की मूर्ति ने समारोह पूर्वक मंदिर परिक्रमा लगाई। गुरुवार को प्रातः आठ बजे से हवन प्रारंभ होगा। पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!