पृथ्वी दिवस पर स्कूली बच्चों ने ली पर्यावरण संरक्षण और धरती बचाओ शपथ
नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ पृथ्वी दिवस समारोह आयोजित

औरंगाबाद (बुलंदशहर)नेशन पब्लिक स्कूल में बुधवार को पृथ्वी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और धरती को बचाने की शपथ ली।

नेशन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से किया गया। प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने पृथ्वी पर हो रहे अनाप-शनाप जल दोहन, वृक्षों के अंधाधुंध कटान, और वायु प्रदूषण से होने वाले नुकसानों को बताया और कहा कि जल ही जीवन है ।वृक्ष है तो कल है। पर्यावरण संरक्षण मानवीय जीवन के लिए बहुत जरूरी है।
स्कूली बच्चों ने पृथ्वी दिवस पर आधारित भाषण और कविता पाठ कर मंत्रमुग्ध कर दिया।छात्र छात्राओं ने पृथ्वी व जल संरक्षण और धरती बचाओ संबंधित पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। पोस्टरों के माध्यम से “”हरियाली ही जीवन का आधार “” धरती मां को बचाओ,” का संदेश दिया। प्री-नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने पृथ्वी व प्रकृति संरक्षण की गतिविधियों में खुशी खुशी हिस्सा लिया। गीत और कविताएं प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।छात्र छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे और उनकी देखभाल करने का प्रण लिया।
उप प्रधानाचार्य प्रमोद जोशी ने कहा कि सिर्फ एक दिन ही पृथ्वी दिवस मनाने से समस्या समाधान संभव नहीं है हर दिन पर्यावरण संरक्षण जल संसाधन संरक्षण और धरती बचाओ आंदोलन को आगे बढ़ाते रहना होगा।
कार्यक्रम का समापन लघु नाटिका “”धरती की पुकार “” के साथ किया गया,प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने सभी को पर्यावरण संरक्षण और धरती बचाने की शपथ दिलाई,कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।






