ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारत माता पूजन जिला केंद्र समर्पण कार्यक्रम हुआ आयोजित

बुलंदशहर:विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा सम्बद्ध शिशु शिक्षा समिति बुलंदशहर द्वारा आयोजित भारत माता पूजन जिला केंद्र समर्पण कार्यक्रम, ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बुलंदशहर में आयोजित हुआ जिसमें प्रदीप गुप्ता प्रांतीय संगठनमंत्री, मुख्य अतिथि, संदीप त्यागी संयोजक मुनीश गुप्ता अध्यक्ष शिo सo,बुoशहर हितेश गर्ग जी मंत्री शिo सo,बुoशहर ,श्री भीष्म सिंह सिसोदिया जिन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की आदि गणमान्य लोग, पूर्व छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे l 
कार्यक्रम की प्रस्ताविकी संदीप त्यागी प्रबंधक द्वारा समर्पण का महत्व बताते हुए की l कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदीप गुप्ता ने गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान का स्मरण करते हुए जनवरी माह पर्व के बारे में अवगत कराया l स्वामी विवेकानंद जी ने
शिकागो नगर के विश्व धर्म सम्मेलन में जाकर उन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम की विचार धारा पर बल दिया उन्होंने अपने हिंदू धर्म को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बताया, उन्होंने कहा था कि ” गर्व से कहो हम हिंदू है।” उन्होंने भारत भूमि की मिट्टी को अपने शरीर पर लेप लिया उन्होंने नारा दिया “भारत माता की जय”
सन् 1952 में गोरखपुर में शिशु मंदिर की स्थापना हुई थी। विद्याभारती विश्व के सभी संगठनों में सर्वश्रेष्ठ संगठन बन गया। विद्या भारती शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी सिखाती है। संस्कारों के कारण राम की पूजा होती है संस्कार न होने के कारण रावण का पुतला फूंका जाता है। पर्वतीय क्षेत्र में शिक्षा का अभाव था, वहीं संस्कार केंद्र और एकल विद्यालय चलाए इस प्रकार वहां का वातावरण बदला मंदिरों में पूजा होने लगी।
संस्कार केंद्र के द्वारा आचार्य जी ने बालकों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करके संस्कारित नागरिक बनाए। हमें अपने देश को जगसिरमौर विश्व में आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाना है।
“भारत माता की जय” कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद स0विoमo. इन्टर कालिज ,बुलंदशहर के प्रधानाचार्य मोहित सिंह चौहान द्वारा किया गया।
रिपोर्ट- संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7







