
औरंगाबाद (बुलंदशहर )भारत विकास परिषद गौरव शाखा द्वारा बुधवार को गांधी बाल निकेतन इंटर कालेज में एनीमिया जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रांतीय प्रभारी महिला सहभागिता मधुबाला वर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। शिविर में डॉ दीपाली भारद्वाज ने स्कूली छात्राओं को एनीमिया से होने वाली हानियों,लक्षण, बचाव हेतु उपाय, आवश्यक सावधानियां आदि की विस्तृत जानकारी दी। शाखा की ओर से छः जुलाई को आयोजित शिविर में जांच कराने वाली छात्राओं को जांच रिपोर्ट देकर आयरन की चालीस चालीस गोलियां वितरित की गईं।

आयोजकों ने मुख्य अतिथि एवं विद्मालय प्रधानाचार्या को पौधा भैंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय गर्ग सीमा गर्ग राकेश मित्तल ब्रजेश गर्ग के डी गुप्ता राजकुमार वर्मा पूनम मांगलिक मानसी गर्ग सुनीता गोयल सुरेन्द्र गोयल दुष्यंत मांगलिक डॉ अनिल कुमार आदि अनेक सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






