
औरंगाबाद (बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में बुधवार को शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ भोला सिंह रहे। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्र छात्राओं ने अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह का शुभारंभ सांसद एवं अन्य गणमान्य लोगों ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सांसद डॉ भोला सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का विद्यालय की छात्राओं ने तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर भावभीना स्वागत किया।संस्थापक कैलाश कुमार अग्रवाल चेयरपर्सन मनु अग्रवाल प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल एवं उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने पुष्प गुच्छ, अतिथि बैज, एवं सैश भैंट कर स्वागत सत्कार किया। स्कूली छात्राओं ने भाव पूर्ण सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किये। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विद्यालय के हेड बाय,हेड गर्ल,हाउस कैप्टन एवं छात्र परिषद के अन्य पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि गणों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा बैज व सैश पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें सत्यनिष्ठा अनुशासन सेवा भाव एवं नेतृत्व के साथ अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों ने विद्यालय गरिमा बनाए रखने और छात्र हित में काम करने का संकल्प लिया।
बतौर मुख्य अतिथि सांसद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ अधिकार प्राप्त करना नहीं बल्कि सेवा अनुशासन समर्पण और उत्तर दायित्व के साथ समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते और उनका निर्वहन करना है।आज के छात्र कल देश का भविष्य हैं अतः नैतिक मूल्यों को अपनाकर राष्टृनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभायें।
गणमान्य अतिथियों एवं प्रबंधन समिति ने नव निर्वाचित छात्र परिषद को अपनी शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की गौरव शाली परंपराओं को नित नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी धर्मेंद्र काली, नरेश तायल, अर्जुन सिंह सोनू शर्मा गिरीश लोधी त्रिलोक गूर्जर जी आईसी प्रधानाचार्य संजीव कुमार हेमंत गुप्ता शिवम् गर्ग आदि विशिष्ट अतिथि रहे।
प्रबंधन समिति ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। लोकेश वर्मा,नेहा पाठक, हिमांशी गर्ग अंशु गोयल रश्मि शर्मा बबिता सिंह ललिता चौधरी आकाश डांगुर पंकज कुमार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






