भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू (कृषक) ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन ज़िलाधिकारी को सौंपा

ग्रेटर नोएडा:आज भारतीय किसान यूनियन ( कृषक) के कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक प्रताप नागर के नेतृत्व में भारत अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में ज्ञापन ज़िला अधिकारी को सौंपा इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की भारत अमरीका प्रस्तावित ट्रेड डील किसानों का डेथ वारंट है इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा यह भारत के किसानों की कमर तोड़ने का काम करेगा भारत में किसानों को 3% सब्सिडी दी जाती है जब की अमरीका में किसानों को 70% सब्सिडी देता है देश की सरकार अमेरिका के दबाव में भारत के किसानों की कमर तोड़ना चाहती हैं आज देश के जिला मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है पुरे देश का किसान एकजुट है जल्द दिल्ली मे बड़े आंदोलन का आग़ाज़ होगा
इस मौके पर प्रताप नागर , ऋषिपाल कसाना , सतपाल नागर ,हरेंद्र नागर एडवोकेट जीतू गुर्जर, एडवोकेट कपिल कसाना ,सरजीत नागर रविन्द्र भाटी,मनोज ,जितेंद्र नागर ,प्रमोद तोगड मनीष शर्मा ,भगत भाटी ,सुन्दर सिंह पायला ,जितेंद्र नागर , सहित आदि लोग मौजूद रहे ,






