बिलासपुर नगर पंचायत क्षेत्र को बड़ी सौगात : नाला निर्माण कार्य शुरू 116.49 लाख की स्वीकृति
नाला का उद्घाटन, छः माह में सम्पूर्ण होगा निर्माण

बिलासपुर :वित्तीय वर्ष 2025-26 नगर पंचायत बिलासपुर दनकौर सिकंद्राबाद मुख्य सड़क मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से बालाजी मंदिर तक 24.24 लाख 131 मीटर, कालेज आफ एजुकेशन से पथवारी मंदिर पुलिया तक 39.90 लाख 240 मीटर, साबू दुकान से रैमा स्कूल तक 12.47 लाख 67 मीटर व समशुल दुकान से किले के सामने तक 39.88 लाख 215 मीटर कुल 653 मीटर 116.49 लाख की अनुमति लागत स्वीकृति की गई है। बिलासपुर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं दूरगामी लाभ देने वाली है। संबंधित मार्ग नगर का प्रमुख और अत्यधिक व्यस्त मार्ग है, जहां लम्बे समय से जलभराव और यातायात जाम की समस्या आमजन के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी।
नगर पंचायत अध्यक्ष लता सिंह ने बताया नाला निर्माण कार्य पुर्ण होने के बाद जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगी। साथ ही यह मुख्य सड़क मार्ग अधिक चौड़ा सुगम एवं सुरक्षित होगा। जिससे यातायात सुदृढ़ होगी और नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी परियोजना की स्वीकृति के लिए प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया लगभग छः माह में चारों नालों का आरसीसी कवर्ड नाला निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाना है । इस मौके पर संजय सिंह, राकेश शर्मा, सरवन कुमार, सरजीत भाटी, रविन्द्र भाटी, विनोद कुमार, सुंदर शर्मा, गौरव शर्मा, सौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट घनश्याम पाल निर्मल





