महाविद्यालय लखावटी में हुआ जैव एवं नैनो उर्वरक प्रसार सम्मेलन
जैव एवं नैनो उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर

औरंगाबाद( बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में सोमवार को जैव एवं नैनो उर्वरक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञों ने रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैव एवं नैनो उर्वरकों को खेती के लिए लाभदायक बताते हुए इनके प्रयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि अधिकारी राम कुमार यादव ने कहा कि जैव एवं नैनो उर्वरक मृदा स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं। उन्होने इन उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग, उनके लाभ, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर ओमवीर सिंह ठेनुआं ने की। ब्रजवीर सिंह, डॉ वी के प्रसाद आदि ने कृषकों को विशेष जानकारी देते हुए जैव एवं नैनो उर्वरकों को खेती के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और इनके उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन इफ्को प्रबंधक कुलदीप सिरोही ने किया। इस अवसर पर जैव एवं नैनो उर्वरक वितरकों, क्षेत्र के सम्मानित कृषकों, ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।साहिल जांगड़ा, रोहित कुमार राहुल कुमार यतेंद्र कुमार विशेष सहयोगी रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






