दनकौर

बिहारी लाल इंटर कॉलेज में कबड्डी की जोनल स्तर की प्रतियोगिता हुई आयोजित

दनकौर:आज दनकौर के बिहारी लाल इंटर कॉलेज में कबड्डी की जोनल स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें लगभग 7 इंटरमीडिएट कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया । इसमें किसान इंटर कॉलेज पारसौल के चार छात्रों का चयन जिला स्तरीय कबड्डी टीम के लिए हुआ। प्रांजल- कक्षा 11 , यश मलिक -कक्षा 11 , अमरीश मलिक कक्षा 12 एवं केशव मलिक कक्षा – 12 के छात्रों का जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

व्यायाम शिक्षक  जयपाल सिंह भंडारी जी के निर्देशन में इन बच्चों द्वारा सफलता प्राप्त करने पर कॉलेज पहुंचने पर प्रधानाचार्य  यशपाल सिंह जी गोल्ड मेडल पहनाकर कर स्वागत किया और जिला स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!